गुजरात में लगेगा Flying Cars का पहला प्लांट! जानें- कीमत, रफ्तार और अन्य विशेषताएं
गुजरात में लगेगा Flying Cars का पहला प्लांट! जानें- कीमत, रफ्तार और अन्य विशेषताएं Flying Cars भारत में फ्लाइंग कार का प्लांट लगने की चर्चा के साथ ही लोगों में इनके प्रति दिलचस्पी बढ़ गई है। आइये- जानते हैं कैसी होंगी उड़ने वाली कारें और क्या होंगी विशेषताएं? नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत में सड़क पर लगने वाला जाम आम बात है। सड़कें जिस तेजी से बन रही हैं, नई गाड़ियों के सड़क पर उतरने की रफ्तार उससे कहीं ज्यादा है। भीषण जाम में फंसे होने के दौरान आपने भी कई बार सोचा होगा कि काश मेरे पास उड़ने वाली कार होती तो यूं जाम में फंसकर रेंगना न पड़ता। ऐसे में पिछले दिनों गुजरात में जब फ्लाइंग कार (उड़ने वाली कार) का प्लांट लगने की चर्चा चली तो लोगों की रुचि इसमें और बढ़ गई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिलहाल कहां पर फ्लाइंग कारों का इस्तेमाल हो रहा है और ये कितनी सफल हैं मालूम हो कि पिछले दिनों एक डच कंपनी PAL-V ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मुलाकात की थी। कंपनी ने गुजरात में फ्लाइंग कारों का पहला प्लांट लगान