बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी साहो की रफ्तार, छिछोरे ने कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी साहो की रफ्तार, छिछोरे ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर और ताहिर भसीन स्टारर फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ प्रदर्शन कर रही है.

छिछोरे और साहो का पोस्टरछिछोरे और साहो का पोस्टर

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर और ताहिर भसीन स्टारर फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ प्रदर्शन कर रही है. 2 हफ्ते में फिल्म 74 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. छिछोरे का ये बिजनेस इसलिए भी बढ़िया है क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर ड्रीम गर्ल जैसी दमदार फिल्म रिलीज हो चुकी है. आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का तगड़ा बज है और ये छिछोरे को कड़ी टक्कर देगी.
ड्रीम गर्ल से मिल रही टक्कर:
ड्रीम गर्ल ने पहले ही दिन 10 करोड़ 5 लाख रुपये का बिजनेस किया है और आयुष्मान खुराना की ये पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. उधर छिछोरे की बात करें तो इसे पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिल रहा है और थिएटर्स में फुटफॉल लगातार बेहतर होता जा रहा है. रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को फिल्म का बिजनेस 5 करोड़ 34 लाख रुपये रहा है.


धीमी पड़ी साहो की रफ्तार:
फिल्म को शुरू में ही निगेटिव पब्लिसिटी का नुकसान हुआ था लेकिन फिर भी प्रभास के फैन बेस और बाकी चीजों के चलते फिल्म कमाई करती रही. वक्त के साथ रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है लेकिन बावजूद इस सबके फिल्म का हिंदी वर्जन जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा. इसके अलावा फिल्म के ओवरऑल बिजनेस की बात करें तो ये जल्द ही 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है. फिलहाल ये आंकड़ा 424 करोड़ है.



Comments

Popular posts from this blog

The 10 Worst Things You're Doing With Your Smartphone

APSDCL Result 2019 | APSPDCL Energy Assistant Merit List, Cutoff check here

War box office collection Day 1: Hrithik Roshan and Tiger Shroff film earns Rs 53.35 crore